फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ghaziabad gang caught in Moradabad

Moradabad News: रांची से चोरी कर भाग रहे गाजियाबाद के गैंग को मुरादाबाद में पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad gang caught in Moradabad
मुरादाबाद।
विज्ञापन

झारखंड के रांची स्थित फ्लैट में चोरी कर भाग रहे गाजियाबाद के गैंग को मुरादाबाद में पुलिस ने दबोच लिया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरों की कार की तलाशी ली तो इसका खुलासा हुआ। कार से करीब 43 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। पूछताछ में अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह गाजियाबाद, दिल्ली और झारखंड के कई शहरों में वारदातें कर चुके हैं।
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने सोमवार दोपहर पुलिस में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पाकबड़ा थाने की पुलिस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नंदन स्वीट्स के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान होंडा कार रोकी गई। कार पर पश्चिम बंगाल प्रदेश की नंबर प्लेट लगी थी। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाश ली। कार में तीन युवक सवार थे। तलाश में कार सवारों से तमंचे मिले। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। तब उनकी पहचान गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कैलाभट्ठा निवासी नदीम, गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन निवासी जावेद और साहिबाबाद थाना क्षेत्र के पसौंडा निवासी ताहिर उर्फ तहूर उर्फ तोमर के रूप में हुई। आरोपियों की कार से 42 लाख रुपये कीमत के 600 ग्राम सोने के जेवर, 80 हजार रुपये की कीमत के एक किलो चांदी के जेवर, 35 हजार 380 रुपये की नकदी मिली। आरोपियों ने बताया कि झारखंड के रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती वेला सोसायटी के फ्लैट से चोरी करके भागे हैं। चोरी की इस वारदात को 29 नवंबर 2023 को अंजाम दिया था। पाकबड़ा थाना प्रभारी की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कार से घूमकर करते हैं रेकी, खाली मकान और फ्लैट देखकर करते थे वारदात
मुरादाबाद। पाकबड़ा में पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह कार से दूसरे राज्यों के शहरों में घूमते हैं और रेकी करते हैं। खाली मकान और फ्लैट को देखकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हैं। तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गाजियाबाद, दिल्ली में भी चोरी की वारदातें की है। इसके अलावा कोलकता, झारखंड के रांची, जमशेदपुर, आदित्यपुर में भी चोरी की घटनाएं की हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी
सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने बताया कि पकड़े गए नदीम, जावेद और तहूर उर्फ ताहिर उर्फ तोमर पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। नदीम के खिलाफ आठ, जावेद के खिलाफ सात और तहूर उर्फ ताहिर के खिलाफ 15 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed