फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Garbage found during inspection in company garden, warning notice to sanitation inspector

Moradabad News: कंपनी बाग में निरीक्षण के दौरान मिला कूड़ा, सफाई निरीक्षक को चेतावनी नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Garbage found during inspection in company garden, warning notice to sanitation inspector
मुरादाबाद। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने सोमवार को अटलघाट, कंपनी बाग पार्क समेत कई स्थानों का औचक निरीक्षण कर वहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कंपनी बाग पार्क में गंदगी मिलने सफाई निरीक्षक को चेतावनी नोटिस जारी किया है। साथ ही निरीक्षण में जहां कहीं गंदगी मिली उसे मौके पर ही उठवाकर साफ-सफाई करवाई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सबसे पहले अटल घाट पहुंचे वहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वहां घाट पर चल रहा निर्माण कार्य होता पाया गया। नगर आयुक्त ने कार्य शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त वार्ड 45 में पहुंचे तथा वहां चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया। जहां साफ-सफाई का कार्य सुचारू रूप से चलता पाया गया।
विज्ञापन

गुलाबबाड़ी फाटक, मकबरा रोड, इंदिरा चौक, प्रिंस रोड एवं चड्डा सिनेमा क्षेत्र में भी भ्रमण कर वहां सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर कूड़ा पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को तत्काल कूड़ा उठाने एवं भविष्य में इस प्रकार की गंदगी की पुनरावृत्ति न होने देने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी बाग पार्क का औचक निरीक्षण करने पर पार्क के अंदर कूड़े के ढेर पाए गए। इस पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार को चेतावनी नोटिस जारी करने के साथ उद्यान विभाग को कूड़ा उठाने एवं पार्क की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त-प्रथम अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार, उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील दोहरे, अरुण कुमार मिश्रा, भीमराव अशोक, किशन लाल, सुनील कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed