{"_id":"66270bac13e9ea8d2b0032b4","slug":"gangster-charges-against-four-accused-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-386720-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बैंकों से चेक चोरी करने वाले चार आरोपियों पर लगाई गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बैंकों से चेक चोरी करने वाले चार आरोपियों पर लगाई गैंगस्टर
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई है।
सिविल लाइंस थाने में हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के चावला काॅलोनी निवासी दीपक कुमार सैनी, कासगंज के पटियाला थाना क्षेत्र नंगला खिनी निवासी हरिओम यादव, परतापुर निवासी अंकित यादव और कानपुर नगर के नौबस्ता थाना के योगेंद्र विहार निवासी राजीव सचान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। इस गिरोह का सरगना दीपक कुमार सैनी है जबकि अन्य तीनों आरोपी इस गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह बैंकों के चेक बॉक्स से चेक चोरी करता है। इसके बाद कूटरचित तरीके से दूसरी शाखाओं में कैश करा लेता था। आरोपियों ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में भी इस तरह की घटनाएं की थीं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एर्क्ट में कार्रवाई की है।