{"_id":"623a2a1d2d12d903a9384a4c","slug":"gang-rape-with-girl-bilari-news-mbd4223168129","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को गन्ने के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को गन्ने के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। साथ ही एक आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल भी किया। मंगलवार को पीड़ित युवती की शिकायत के बाद सीओ ने बिलारी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कोतवाली से सात किमी दूर एक गांव निवासी युवती अपने माता-पिता को साथ लेकर मंगलवार दोपहर सीओ कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र दिया। युवती ने आरोप लगाया कि 16 जनवरी की दोपहर जब वह अपने खेत से हरा चारा काटने गई थी, तभी गन्ने के खेत से निकलकर गांव निवासी एक युवक ने उसे तमंचा दिखाकर पकड़ लिया था। साथ ही युवक ने गोली मारने की धमकी देते हुए गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म करने के दौरान युवक ने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया था।
युवती के अनुसार, घटना के तीन दिन बाद आरोपी युवक पुन: उसके घर पहुंचा, उस समय वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी युवक ने युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद युवक ने फिर युवती के साथ दुष्कर्म किया। तभी युवक के परिचित गांव के ही तीन अन्य युवक भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार को युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं सीओ ने बताया कि युवती की ओर से मिली शिकायत के आधार पर बिलारी पुलिस को आरोपियों के मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैैं। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जागी। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण इलाके में एक किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने कुंदरकी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी पड़ोसी ग्रामीण के घर खुशी के मौके पर गीतों में शामिल होने के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और जब वह पीछे से मौके पर पहुंची तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गया। बाद में पीड़ित किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर छेड़खानी करने के आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।