{"_id":"61b7a0b607662310d712ee19","slug":"gang-rape-by-kidnapping-a-teenager-city-news-mbd412533091","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर(मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे घर से उठाकर एक खाली मकान में ले गए और चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने गांव के ही दो युवक और दो अज्ञात पर आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के आखिरी छोर पर ग्रामीण का घर है। ग्रामीण की सोलह वर्षीय बेटी ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि शुक्रवार की रात करीब बारह बजे शौच के लिए जागी थी। वह कमरे से बाहर आई तो वहां पहले से खड़े चार युवकों ने उसे घेर लिया और उठाकर एक खाली मकान में ले गए। किशोरी का दावा है कि दो युवकों के चेहरे पर नकाब लगा हुआ था, जबकि दो युवकों को पहचानती है और वो गांव के ही रहने वाले हैं।
यहां चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि इसके बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल आई और घर आकर मां बाप को आपबीती सुनाई। बदनामी के डर में तब पुलिस को सूचना नहीं दी थी। रविवार को एक आरोपी ने किशोरी के पिता को कॉल की और धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह उसे जान से मार देंगे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात पुलिस ने गांव पहुंचकर लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
भोजपुर के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने प्रार्थना पत्र दिया है। उसने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। भोजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विद्या सागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
सामूहिक दुष्कर्म की घटना दबाने में समझौते का प्रयास
भोजपुर। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। शनिवार सुबह ही गांव में इस घटना की चर्चा शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित और उसके पिता ने पुलिस के पास जाने क प्रयास किया तो गांव के कुछ लोग समझौता कराने में जुट गए थे। पीड़ित और उसके पिता नहीं माने तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। संवाद