फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ganesh caturthi celebrate in moradabad

हर्षोल्लास से घर-घर पधारे गजानन, विघ्नहर्ता के जयकारों की गूंज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
ganesh caturthi celebrate in moradabad
मंडी चौक में गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की मूर्ति स्‍थापित करने के बाद पूजन करते श्रद्घालु
मुरादाबाद। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता घरों में विराजमान हो गए हैं। पीतल नगरी में शनिवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। कोरोना काल में भी श्रद्धालु हर्षोल्लास से गजानन को घर लेकर आए। इस बार श्रद्धालु जुलूस और बैंडबाजों के स्थान पर अकेले-अकेले गणपति जी को घर लेकर पहुंचे और पूरे विधि विधान से भगवान की स्थापना की।
विज्ञापन

कोविड 19 की गाइड लाइन की वजह से इस बार कालोनी और मोहल्लों में पांडालों की सजावट नहीं हो पाई है, लेकिन घरों और मंदिरों में भगवान को विराजमान किया गया है। दस दिवसीय गणेश महोत्सव का हर्षोल्लास से शुभारंभ किया गया। मंदिर और घरों में श्रद्धालुओं विधि-विधा से पूजा-अर्चना की। युवा, बच्चे, महिलाएं पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश को लेने के लिए दुकानों पर पहुंचे। मंदिरों और घरों को रंग-बिरंगे फूल, गुब्बारे और लाइटों से सजाया गया। छोटी मूर्तियों की सर्वाधिक मांग गत वर्षों तक एक से एक बड़ी मूर्ति खरीदने की होड़ लगी रहती थी। ज्यादातर पांडालों में सात से दस फीट तक की मूर्तियां स्थापित की जाती थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण काल से इस बार त्योहार का रूप ही बदल दिया है। शारीरिक दूरी बनी रहे, इसके लिए श्रद्धालुओं ने छोटी मूर्तियां ज्यादा खरीदीं। इस बार दो से तीन फीट की मूर्तियों की मांग रही। भगवान गणेश की मूर्तियों में कोल्हापुर की मूर्तियां खरीदी गईं। इसके अलावा इस बार रामपुर से भी मिट्टी की मूर्तियां शहर में आई हैं।
विज्ञापन

मोदक का लगाया भोग
घरों में विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की स्थापना की। फूलों से सजावट की गई थी। फलों के अलावा भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया गया।
कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की
कटघर स्थित डिप्टी साहब का मंदिर प्रांगण में हर वर्ष होने वाले श्री गणेश महोत्सव का आयोजन इस बार पदाधिकारियों तक की सिमट गया है। समिति सदस्य हरिओम वार्ष्णेय, गोविंद पाल, राजेश सूर्या, ब्रजेश पाल, आशुतोष गुप्ता, अनिल पाल, सुमित गुप्ता, चुन्नीलाल, शशि आदि ने अपने-अपने घरों में भगवान की स्थापना की और कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क के नहीं मिलेंगे दर्शन
श्री गणेश महोत्सव समिति बाजार गंज घास मंडी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि आराधना के लिए साल नहीं छूटना चाहिए, इसलिए छोटी प्रतिमा मंगवाकर पदाधिकारियों द्वारा ही पूजन किया जा रहा है। बाजार गंज में बड़े स्तर पर होता था, लेकिन इस बार घास मंडी स्थित एक दुकान में मूर्ति की स्थापना की है। कोरोना की वजह से कोल्हापुर से पंडित जी नहीं आ पाए हैं। इस बार स्थानीय पंडित रवि चतुर्वेदी, दिनेश मराठा, संतोष मराठा पूजन करवा रहे हैं। पदाधिकारी मास्क लगाकर पूजन कर रहे हैं। कोई भी बिना मास्क के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed