फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Funeral figures are not decreasing in Moksha Dham

मोक्षधाम में कम नहीं हो रहा अंत्येष्टि का आंकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Funeral figures are not decreasing in Moksha Dham
मुरादाबाद के लोकोशेड पुल स्थित मोझधाम में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। शहर के मोक्षधामों पर शवों के अंतिम संस्कार की संख्या कम नहीं हो रही है। शनिवार को महानगर के पांचों मोक्षधामों में शाम सात बजे तक 57 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि शुक्रवार को 52 शवों की अंत्येष्टि हुई थी। मोक्षधाम में कतार में जलती चिताएं देख लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से पहले पांचों मोक्षधामों में शवों की संख्या 30-35 होती थी, लेकिन 12 अप्रैल से शवों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर के लोकोशेड मोक्षधाम के मैनेजर संजय सागर ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे तक 15 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसी तरह गांगन पर नौ, रामगंगा विहार मोक्षधाम पर 11, कटघर में 12 और लालबाग में नौ शवों की अंत्येष्टि हुई। कुल 57 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। आसपास के गांवों से भी आने वाले शव यह आंकड़ा बढ़ा रहे हैं। लोकोशेड मोक्षधाम के सेवादार आचार्य राहुल बंगा बताते हैं कि अब मोक्षधाम में स्थान के लिहाज से शवों की संख्या पूरी होते ही बाद में आने वाली लाशों को गांगन अथवा अन्यत्र भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed