फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   froud

एसएसपी के नाम आवंटित जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम कराने में धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
froud
पाकबड़ा। एसएसपी के नाम आवंटित जमीन को बोर्ड ऑफ रिवेन्यू से तथ्य छिपा कर एक व्यक्ति ने अपने नाम कराने की कोशिश की। इस मामले में डीएम ने अपर जिला अधिकारी प्रशासन और उप जिला अधिकारी सदर से जांच कराई। जिसमें पाया गया कि आरोपी ने फर्जी तरीके इस जमीन का आदेश अपने नाम पर कराया है। एसओ पाकबड़ा नीरज कुमार शर्मा की ओर से आरोपी जमील के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा नगर की खसरा संख्या 1250,1563 जमीन एसएसपी मुरादाबाद के नाम पर आवंटित है। जमीन की कीमत करोड़ों की है। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की कस्बा निवासी जमील अहमद ने इस जमीन के कुछ फर्जी आदेशों का हवाला देकर जमीन को अपने नाम कराने का प्रयास किया है। आरोपी ने आदेश की कॉपी राजस्व परिषद में दाखिल कर दावा किया कि जमील पर उसके नाम कराने का आदेश किया गया है। इसके बाद भी खसरा संख्या में जमील का नाम अंकित नहीं हुआ। तब आरोपी जमील हाईकोर्ट पहुंच गया। डीएम ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उपजिलाधिकारी सदर से इस मामले की जांच कराई। जांच पाया गया कि ऐसा आदेश कभी हुआ ही नहीं। सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जमील नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पाकबड़ा थाने की जमीन थी। ये जमीन एसएसपी मुरादाबाद के नाम आवंटित है। इससे एक व्यक्ति हड़पा रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed