फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Friendship and blackmail on Instagram, young man made a video girl student, she had to leave her studies

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और ब्लैकमेल: युवक ने छात्रा का बना लिया वीडियो, करने लगा मनमानी, पीड़िता ने छोड़ी पढ़ाई

Tue, 13 May 2025 11:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 May 2025 11:09 AM IST
सार

सिविल लाइंस क्षेत्र की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दिल्ली निवासी अनस खान ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि एक वीडियो से वह पीड़िता को चार साल से ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Friendship and blackmail on Instagram, young man made a video girl student, she had to leave her studies
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती से दिल्ली के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। आरोपी ने उसे होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी के दोस्तों ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए आरोपी चार साल से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी बेटी 2021 में दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब उसकी उम्र 15 साल थी। महिला का कहना है कि उसकी बेटी ने अपने नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती दिल्ली के सीलमपुर निवासी अनस खान से हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ले लिया था। 2022 में आरोपी अनस अपने साथी उवैद, आशु और समीर के साथ मुरादाबाद आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने फोन पर महिला की बेटी को सिविल लाइंस क्षेत्र में एक होटल में बुला लिया। यहां आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। इस दौरान उसके साथियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

सितंबर 2023 में अनस ने दोबारा पीड़िता को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल में बुला लिया। उसे कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के साथियों ने वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता होश में आई तो आरोपी ने उसे वीडियो दिखाया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।

आरोपी ने काॅलेज तक आना शुरू कर दिया
महिला का कहना है कि उसने आरोपी को कॉल कर शिकायत की तो वह माफी मांगने लगा और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात की, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के कॉलेज तक आना शुरू कर दिया। पीड़िता की मां का कहना है कि बदनामी के डर से उसकी बेटी ने बीएससी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

24 अप्रैल 2024 को आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेज दिए। इसके अलावा आरोपी अनस ने पीड़िता के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed