{"_id":"62aa2c3461a3a147103b118c","slug":"fraud-with-dm-of-rampur-moradabad-news-mbd4315705147","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर डीएम का फोटो लगा धोखाधड़ी की कोशिश-000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर डीएम का फोटो लगा धोखाधड़ी की कोशिश-000
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी का फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर लोगों से एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के पे गिफ्ट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी की कोशिश की गई। धोखाधड़ी करने वाले ने कई लोगों के पास संदेश भेजा। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी होने पर कार्रवाई के लिए एसपी को भी अवगत करा दिया है।
साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। यूपीआई के माध्यम से, फेसबुक से और बैंक प्रतिनिधि बनकर एटीएम पिन व खाता संबंधी जानकारी लेकर तो कभी लाटरी का झांसा देकर लोगों को ठगी के मामले आए दिन सामने आते हैं। अब ऑनलाइन ठगी करने वालों ने नया तरीका अपनाना शुरू किया है। जिसमें किसी भी व्यक्ति की फोटो को व्हाट्सएप डीपी लगाकर लोगों के पास व्हाट्सएप संदेश भेज रहे हैं। संदेश में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के पे गिफ्ट कार्ड के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराकर ठगी करने की कोशिश की जा रही है। खुद को मीटिंग में हवाला देते हुए और परेशानी से गुजरने की बात कहते हुए लिंक के माध्यम से भुगतान की मांग की जा रही है।
इसी प्रकार की ठगी रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के फोटो को व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर करने की कोशिश की गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया किसी के द्वारा उनका फोटो गलत तरीके से प्रयोग कर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। ये सब फर्जी है और लोग सावधान रहें। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को भी अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए कहा है।