फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud

चिटफंड कंपनी बनाकर ठग लिए तीन करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
fraud
मुरादाबाद। धन दोगुना करने के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। इसके बाद कंपनी के कार्यालय का ताला लगाकर आरोपी भाग गए। कंपनी में रकम जमा करने वालों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 2014 में पीतल नगरी बस अड्डे के पास रियल इंडिया ग्रुप की कंपनी का कार्यालय खोला गया था। कंपनी में खुद को डायरेक्टर बताने वाले रामपुर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता, रामपुर निवासी मोहम्मद हनीफ, आजमगढ़ में रहने वाले नितिन कुमार श्रीवास्तव ने यहां पर लोगों को कंपनी में रकम जमा करने के लिए कहा। अलग अलग स्कीम बताकर लोगों को कंपनी में रकम जमा करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया गया। कंपनी में रकम जमा करवाने के लिए एजेंट बनाए गए, जिनके जरिए प्रचार प्रसार कर कंपनी में रकम जमा कराने के लिए लोगों से कहा गया। इस तरह से कटघर, कुंदरकी, मैनाठेर सहित अन्य थानाक्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों ने करीब तीन करोड़ रुपये इस कंपनी में जमा करवा दिए। जल्द मोटा मुनाफा कमाने के लालच में लोगों ने घर में रखी रकम कंपनी में जमा कर दी। मार्च 2019 में कंपनी के कार्यालय पर ताला लगाकर आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर संपर्क करना चाहा तो फोन स्विच ऑफ मिला। कंपनी में रकम जमा करने वाले लोग करीब सात माह से चक्कर काट रहे हैं। इस दौरान परेशान होकर उन्होंने कटघर थाने में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ितों ने एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एफआईआर कुंदरकी के मझोली खास निवासी छत्रपाल की शिकायत पर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed