फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud chitfund company cheated many women

चिटफंड कंपनी खोलकर महिलाओं से करोड़ों की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
fraud chitfund company cheated many women
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में छह साल पहले खोली गई बीएस नाम की चिटफंड कंपनी में महिलाओं को डेढ़ से दोगुनी रकम करने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये जमा करा लिए। जब रकम लौटाने का समय आया तो कंपनी संचालक सब कुछ बटोरकर रातों रात गायब हो गए। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में शक्ति नगर प्र्रेम लता और अन्य महिलाओं ने तहरीर देकर संभल जनपद के बरेली निवासी विजय सिंह यादव, अक्षय यादव आनंद यादव और नवीन नगर निकट बांके बिहारी मंदिर सिविल लाइंस, सुरेंद्र पाठक व मुनाजिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने 2013 में कांठ रोड अकबर किले के पास डीके कांप्लेक्स द्वितीय तल में विजय श्री मल्टी सोल्यूशन लिमिटेड (बीएस ग्रुप) नाम से चिटफंड कंपनी खोली थी। जिसमें आरोपियों ने कहा था कि कंपनी में एक हजार रुपये प्रति माह 60 माह जमा करने को कहा। पांच माह में 60 हजार रुपये के 90 हजार रुपये मय ब्याज के प्राप्त होंगे। अन्य प्लान में एक लाख रुपये की एफडी में पांच साल मे डबल पैसा मिलेगा। हम लोग इनकी मीठी मीठी बातों में आ गए। पीड़ित लोगों ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई, बच्चों की शादी और व्यापार करने के उद्देश्य से रकम लगाई थी। पीड़ितों का कहना है कि हम डाउन लाइन में एजेंट बनाने गए। जैसे आरोपियों ने हमें बनाया था। एजेंट बनाने पर कमीशन, गिफ्ट और विदेश यात्रा आदि का लालच दिया गया। समय पूरा होने पर पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। पीड़ित महिलाओं कहना है कि आरोपी मुरादाबाद सामान समेट कर गायब हो गए हैं। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये लोग हुए ठगी के शिकार
प्रेम लता गुप्ता, मीरा वती गौतम सीमा देवी, सुनील कुमार, कविता, शकुंतला, लता देवी, दीप्ति कंसल, ओमवती, सविता गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, गायत्री, रूपवती, बबीता शुक्ला, रिंकी, कमलेश और रोबिन सागर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed