{"_id":"684746ef4c20aa21a8009fd1","slug":"four-lakhs-were-grabbed-without-doing-any-work-notice-again-issued-to-four-including-bdo-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-663060-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिना काम कराए हड़प लिए चार लाख, बीडीओ समेत चार को फिर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिना काम कराए हड़प लिए चार लाख, बीडीओ समेत चार को फिर नोटिस
विज्ञापन
मुरादाबाद।
छजलैट क्षेत्र पंचायत के ग्राम सुलतानपुर फलेंदा में अधिकारियों ने बगैर काम कराए चार लाख का भुगतान करा लिया। डीडीओ की जांच में यह घपला सामने आने पर सीडीओ ने तत्कालीन बीडीओ सहित चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
डीडीओ जीबी पाठक ने बताया कि छजलैट के क्षेत्र पंचायत में ग्राम सुलतानापुर फलेंदा में चार लाख का घोटाला जांच में पकड़ा गया। जांच करने के बाद उन्होंने रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। बताया कि करीब छह माह पहले अधिकारियों ने यह कारनामा किया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने तत्कालीन बीडीओ गिरीश पंत, प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी योगेंद्र सिंह, तत्कालीन अवर अभियंता गुलाम मुस्तफा और संजय चौधरी को दूसरी बार नोटिस जारी किया है।
आरोप है कि अधिकारियों को एक बार पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अब दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। सीडीओ ने जवाब देने के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया है। आशंका है कि इस घपले में कई अधिकारियों की गर्दन फंसेगी।