फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four girls missing from Moradabad within 44 hours, families scared, several police teams searching for them

UP:  मुरादाबाद से चाैबीस घंटे के भीतर चार लड़कियां लापता, सहमे परिजन.. पुलिस की कई टीमें कर रही तलाश

Tue, 18 Mar 2025 12:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

मुरादाबाद के कटघर, मझोला, कांठ और डिलारी क्षेत्रों से चार किशोरियां लापता हो गईं। उनके परिजनों ने अपहरण करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस किशोरियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Four girls missing from Moradabad within 44 hours, families scared, several police teams searching for them
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार किशोरियां लापता हो गईं। कटघर, मझोला, कांठ और डिलारी थाने में परिजनों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कटघर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने कटघर थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 16 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई।

विज्ञापन


पिता ने कटघर के गोविंद नगर निवासी रोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दूसरा मामला मझोला क्षेत्र का है। 15 वर्षीय किशोरी 10 मार्च को लापता हो गई। मामले में फरजान नाम के युवक पर केस दर्ज किया है। वहीं कांठ क्षेत्र निवासी किसान ने बेटी को बहलाकर ले जाने में कांठ के भैसली जमालपुर निवासी संजय के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि आरोपी संजय उसकी 15 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया है। डिलारी गांव से नाबालिग लड़की होली वाले दिन अचानक गायब हो गई। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने भोजपुर के इस्लाम नगर निवासी  35 वर्षीय अमीर और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मझोला, कांठ, कटघर और डिलारी थाने की पुलिस किशोरियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनाठेर से किशोरी का अपहरण, तीन युवकों पर केस
मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव से करीब 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण किए जाने की घटना सामने आई है। तीन दिन बीतने के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। किशोरी के पिता ने आरोपी विशाल, विकास और शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपहरण कर बाइक पर बैठाकर ले गए है। 15 मार्च की रात 11 बजे उसकी बेटी पड़ोस में गई थी। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह का कहना है कि जल्द की किशोरी को बरामद किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed