{"_id":"60d105298ebc3e3250639a01","slug":"four-dead-body-found-in-the-basement-of-house-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मकान में बने तहखाने में पिता व दो बेटों समेत चार की मिली लाश, जहरीली गैस से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मकान में बने तहखाने में पिता व दो बेटों समेत चार की मिली लाश, जहरीली गैस से मौत की आशंका
Tue, 22 Jun 2021 03:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Jun 2021 03:01 AM IST
सार
गांव राजपुर केसरिया निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र नारायण सैनी की गांव में ही सीमेंट की दुकान है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के घर में ही तहखाना बना है। जहां सोमवार देर रात ढाई बजे चार लोगों की लाश मिली है। इनमें राजेंद्र, उनके दो बेटों हरकेश (30), प्रीतम (25) और एक अन्य व्यक्ति रमेश (40) शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित डिलारी थानाक्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया में एक घर के तहखाने में पिता और उसके बेटों सहित चार लोगों की लाश मिली है। देर रात हुई घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को तहखाने से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत की वजह किसी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से होना मान रही है। देर रात फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
गांव राजपुर केसरिया निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र नारायण सैनी की गांव में ही सीमेंट की दुकान है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के घर में ही तहखाना बना है। जहां सोमवार देर रात ढाई बजे चार लोगों की लाश मिली है। इनमें राजेंद्र, उनके दो बेटों हरकेश (30), प्रीतम (25) और एक अन्य व्यक्ति रमेश (40) शामिल हैं।
विज्ञापन
सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में तहखाने में किसी जहरीले पदार्थ के बनाए जाने से गैस बनने का मामला सामने आ रहा है। जिससे दम घुटने से चारों की मौत हुई है।
विज्ञापन