{"_id":"6663a11c17f154d64b0346be","slug":"former-councillor-arrested-for-fraud-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-415841-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धोखाधड़ी में पूर्व पार्षद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धोखाधड़ी में पूर्व पार्षद गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने पूर्व पार्षद सद्दाम को फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा कराने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि दीन दयाल नगर निवासी चुन्नीलाल ने 15 अक्तूबर 2023 को सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मुकदमे की विवेचना के दौरान पता चला कि चुन्नी लाल की जगह किसी और को खड़ा करके फर्जी दस्तावेजों की मदद से उसकी जमीन का चार लोगों के नाम बैनामा कराया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस मामले में मझोला के जयंतीपुर मंसूरी कालोनी निवासी फुरकान, भगतपुर के जाहिदपुर सीकमपुर निवासी रेहान व सलीम और भोजपुर के गांव देवीपुरा निवासी महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विवेचना के दौरान मझोला के मिया कालोनी जयंतीपुर निवासी सद्दाम का नाम सरगना के रूप में सामने आया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।