फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   forensic lab investigation make problem for railway officers

फोरेंसिक लैब की जांच से रेल अधिकारियों पर आई आंच

Mon, 24 Apr 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
forensic lab investigation make problem for railway officers
जांच - फोटो : demopic
रामपुर रेल हादसे में फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट ने रेल अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जीआरपी को सौंपी गई रिपोर्र्ट में जांच की आंच रेल अफसरों तक पहुंच रही है। फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट में न तो पटरी काटने की कोई पुष्टि हुई और न ही घटना स्थल पर कोई विस्फोटक पदार्थ मिला।
विज्ञापन


जांच में पटरी सामान्य रूप से चटकी पाई गई है। हालांकि हेडक्वार्टर की गठित सीएजी कमेटी की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके बाद ही हादसे की सच्चाई सामने आएगी। पंद्रह अप्रैल को रामपुर रेलवे स्टेशन से दो किमी पहले राज्यरानी एक्सप्रेस की दस डिब्बे पटरी से उतर गई थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद जीआरपी ने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही टूटी पटरी को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब मुरादाबाद भेज दिया था। हादसे के सात दिन बाद शनिवार को फोरेंसिक लैब ने अपनी जांच रिपोर्ट जीआरपी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक लैब में टूटी पटरी की जांच की गई तो उसमेें काटने जैसी कोई बात सामने नर्हीं आई। पटरी न तोड़ी गई और न ही काटी र्गई। यही नहीं घटना स्थल पर किसी तरह के विस्फोटक पदार्थ की पुष्टि भी नहीं हो सकी है। पटरी सामान्य रूप से चटकी पाई गई।


एसपी रेल शगुन गौतम ने बताया कि लैब की जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पटरी से छेड़छाड़ या काटने की पुष्टि नहीं हुई हैै। रेल लाइन सामान्य रूप से टूटी पाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed