फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   food department raid

खराब तेल से बना रहे थे नमकीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
food department raid
मुरादाबाद के मंडी समिति स्थित एकता कालोनी में नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा।
मुरादाबाद। खाद्य विभाग की टीम ने नमकीन फैक्टरी पर छापा मारकर 358 लीटर यूल्ड तेल यानी कई बार प्रयुक्त होने वाला तेल बरामद किया है। टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच नमूने लेकर तैयार नमकीन, बेसन, स्पेशल आटा जब्त कर सील कर दिया है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। संचालक की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस फैक्टरी संचालक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने लाइनपार एकता कालोनी में जितेंद्र कुमार की नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने भारी मात्रा में डिब्बों में बंद प्रयुक्त तेल बरामद किया। इस तेल का नमकीन बनाने में इस्तेमाल हो रहा था। टीम को दस बोरे तैयार नमकीन, नमकीन बनाने में प्रयुक्त बेसन, चावल, मसाला, पामोलीन ऑयल आदि चीजें बरामद हुई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 18 प्लास्टिक के डिब्बों में भरा 358 लीटर पामोलीन ऑयल, 43 किलो ग्राम स्पेशल आटा, 33 किलोग्राम बेसन, दस बोरों में भरी 346 किलोग्राम नमकीन को जब्त कर सील कर दिया। मौके से टीम ने नमकीन, पामोलीन ऑयल, मसाला, बेसन, चावल का आटा का नमूना लेकर जांच को भेज दिया। इस दौरान टीम की संचालक जितेंद्र कुमार के साथ नोकझोंक भी हुई। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। संचालक को अपने साथ ले गई। खाद्य विभाग की टीम में अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहरिश सादात, ज्योत्सना त्रिपाठी आदि रही। टीम ने यहां से माही जी, चाचा जी व अन्य ब्रांड के रैपर भी मिले हैं। टीम ने रैपरों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

बना रहे थे नकली नमकीन
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी में नकली नमकीन बनाई जा रही थी। फैक्टरी में प्रयुक्त तेल कई कई बार इस्तेमाल होता मिला। इसके अलावा तैयार नमकीन के पैकेट पर बैच संख्या, निर्माण स्थल का पता, निर्माण तिथि आदि कोई भी सूचना अंकित नहीं थी। बेसन व मैदा बिना बैच नंबर की नमकीन बनाने के लिए रखा गया था। न ही यह स्पष्ट था कि क्या ब्रांड रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे में नमकीन फैक्टरी पर प्रयुक्त तेल दोबारा इस्तेमाल होते मिला। सभी माल को जब्त कर सील कर दिया गया। नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए है। मौके पर दूसरे ब्रांड के रैपर भी मिले हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिनोद कुमार सिंह, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed