फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Flood in Jammu: Seven thousand people cancelled their tickets, eight trains passing through UP affected

जम्मू में बाढ़: सात हजार लोगों ने कराए रद्द टिकट, यूपी से गुजरने वाली आठ ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने की यह अपील

Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
सार

जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित होने पर सात हजार यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए हैं। रेलवे के अनुसार अमरनाथ एक्सप्रेस व कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें प्रभावित हुईं और कई को बीच रास्ते रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Flood in Jammu: Seven thousand people cancelled their tickets, eight trains passing through UP affected
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू रेल मंडल के कई सेक्शन में बाढ़ का पानी और वैष्णो देवी मार्ग पर पहाड़ की मिट्टी खिसकने के कारण सात हजार श्रद्धालुओं ने रेलवे टिकट रद्द कराए हैं। रेलवे की ओर से भी आठ ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी साझा की गई है। मंगलवार को अमरनाथ एक्सप्रेस, कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बीच राह रोकना पड़ा।

27 अगस्त से पांच सितंबर तक 12 हजार से अधिक यात्रियों का जम्मू के लिए रिजर्वेशन है। रेलवे की नोटिफिकेशन व हादसे की जानकारी के बाद सात हजार टिकट रद्द हो चुके हैं। जिनके टिकट ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण निरस्त हुए हैं, उन्हें रेलवे रिफंड दे रहा है। बशर्ते रेलवे काउंटर से टिकट की बुकिंग की गई हो।

विज्ञापन


मुरादाबाद, बरेली, नजीबाबाद, हरिद्वार, ऋषिकेश, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों से जम्मू जाने के लिए हर दिन लगभग 800 यात्री सफर करते हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जम्मू मंडल में विभिन्न कारणों से रेल ट्रैफिक सस्पेंड कर दिया है। यात्रियों को मोबाइल पर संदेश भेजकर अलर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह ट्रेनें हुईं प्रभावित

  • 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस जलंधर सिटी तक चली
  • 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस निरस्त
  • 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस लुधियाना तक चली
  • 15651/52 लोहित एक्सप्रेस सहारनपुर तक चली
  • 05193/94 छपरा-उधमपुर स्पेशल एक्सप्रेस अंबाला तक चली
  • 03309/10 धनबाद-जम्मू स्पेशल एक्सप्रेस अंबाला तक चली
  • 14609/10 वैष्णो देवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस निरस्त
  • 15655 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस घघ्घर तक चली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed