फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five years later, 15 prisoners released from jail during the COVID-19 pandemic have not returned.

Moradabad News: पांच साल बाद भी वापस नहीं आए कोरोना काल में जेल से छोड़े गए 15 कैदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five years later, 15 prisoners released from jail during the COVID-19 pandemic have not returned.
मुरादाबाद। कोरोना काल में जेल में भीड़ कम करने के लिए पैरोल पर छोड़े गए 15 कैदी पांच साल बाद भी वापस नहीं आए। मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के यह कैदी न तो अपने घर में मौजूद हैं और न ही किसी परिवार के संपर्क में हैं। जेल प्रशासन की ओर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित सूचनाएं भेजी जा चुकी हैं, बावजूद इन कैदियों की अब तक तलाश नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शासन ने कोरोना काल में जेल में भीड़ कम करने के लिए बंदी और कैदियों को पैरोल पर छोड़ा था। मुरादाबाद जेल में बंद मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के 85 बंदी और कैदी 22 मार्च 2020 को आठ सप्ताह के पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन कोरोना प्रकोप बढ़ने पर दो बार इन कैदी और बंदियों की पैरोल बढ़ा दी गई। 17 नवंबर 2020 को सभी कैदी और बंदियों को वापस आना था। पहले दिन केवल चार बंदी ही वापस आए थे। इसके बाद जेल प्रशासन ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर इस मामले की सूचना दी। पुलिस अलर्ट हुई और बंदी व कैदियों को जेल वापस जाने के लिए सूचना दी गई। इसके बाद 70 बंदी जेल में वापस चले गए, लेकिन अब तक 15 कैदी पांच साल बाद भी वापस नहीं आए हैं। हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में सजा पा चुके कैदी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। पुलिस ने इस कैदियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी नहीं मिला। परिवार के लोगों से उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया है। यह कैदी मेहनत मजदूरी कर रहे हैं या फिर किसी अपराध में शामिल हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि 15 कैदी वापस नहीं आए हैं। इस बारे में कई बार संबंधित जिलों को पत्र भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


00000000000

यह कैदी नहीं आए वापस

कैदी का नाम - पता
सागर उर्फ नितिन दिवाकर - कांशीराम नगर थाना मझोला जिला मुरादाबाद
वकार उर्फ विकार - सीधी सराय थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद
तेजपाल - पोटा थाना कांठ जिला मुरादाबाद
भूप सिंह - चाऊ की मढै़या थाना मझोला जिला मुरादाबाद
याकूब हुसैन - चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइंस जिला मुरादाबाद
मो. इब्राहीम उर्फ भूरा - सीधी सराय थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद
बहोरन - नारायण पुर देवा थाना बनियाठेर जिला संभल
माया - मोहल्ला कच्चा कटरा थानाहयात नगर जिला संभल
नदीम - हुस्न मुनजरप्ता थाना हयात नगर जिला संभल
चंदू - चुचैंला कला थाना बछरायूं जिला अमरोहा
छुट्टन - कांकाठेर थाना गजरौला जिला अमरोहा
मोनवती - कांकाठेर थाना गजरौला जिला अमरोहा
खुदा बक्श - चुचैला कलां बछरायू जिला अमरोहा
राजीव - मवई थाना नरसेना जिला बुलंदशहर
बब्बन - खानाबदोश झोपड़पट्टी चार यार बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed