फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five in Amroha two in Moradabad and one in Sambhal beaten in the name of child lifte

अमरोहा में पांच, मुरादाबाद में दो और संभल में एक को बच्चा चोर बताकर पीटा

Thu, 29 Aug 2019 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Five in Amroha two in Moradabad and one in Sambhal beaten in the name of child lifte
सांकेतिक तस्वीर

मुरादाबाद मंडल में बच्चा चोरी की अफवाहें जानलेवा हो चली हैं। हकीकत की जानकारी करने करने के बजाय विवेकहीन भीड़ निर्दोषों को अपना निशाना बनाने में लगी है। यहां तक कि मानसिक रूप से कमजोर भी उन्मादी लोगों के आक्रोश के शिकार बन रहे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को अमरोहा में पांच, ठाकुरद्वारा और संभल में एक-एक शख्स को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीट दिया। इनमें दो महिलाएं और दो मानसिक रूप से कमजोर और एक मूक-बधिर बताए गए हैं। बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों को अमरोहा पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अमरोहा की सैदनगली में मजहबी किताब बेचने वाली एक महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है। मंडी धनौरा में मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के गांव कमेलपुर में ग्रामीणों ने एक महिला की बच्चा चोरी के शक में पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया गया। गजरौला में देर रात थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त युवक को गांव में घूमते हुए देखा उसे बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर पीट दिया। इसे पुलिस को सौंपने पर पता लगा वह मूक-बधिर है। 
रुखालू क्षेत्र में भी रूखालू में खेत पर सिंचाई करने जा रहे एक किसान को ग्रामीणों ने घेर कर पीटा और चोर का शोर मचा दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील के कोतवाली थाने के गांव लालापुर पीपलसाना में स्कूल के पास घूम रहे एक युवक को ग्रमीणों ने बच्चा चोर होने के शक में पकड़ कर पीटा। बाद में पुलिस ने जांच के बाद उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। पाकबड़ा। 

पाकबड़ा के शनिवार का बाजार मोहल्ले में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को भीड़ ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद उसकी पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया। 


पुलिस ने मानसिक रूप से को व्यक्ति को भीड़ से बचाकर अस्पताल भिजवा दिया है।  संभल के गुन्नौर में बुधवार को भी एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed