फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five die due to cold in moradabad

यूपी में ठंड का प्रकोप बढ़ा, मासूम समेत पांच की मौत

Tue, 24 Dec 2019 02:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Dec 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five die due to cold in moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रविवार की रात कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं सोमवार को कड़ाके की ठंड से मासूम सहित एक मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद जिले का अधिकतम तापमान सोमवार को 12.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन


कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसेरा खास निवासी जहांगीर के मासूम बेटे तैय्यब की रविवार की रात को ठंड होने से हालत बिगड़ गई। उसका निजी अस्पताल में कराया उपचार गया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। इससे परिजनों मैं कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के ही ग्राम गुरेर निवासी 65 वर्षीय हाजी बुद्धा सोमवार की रात ईशा की नमाज पढ़कर घर लौटे तो उन्हें ठंड लग गई। रात में सो गए। जब सोमवार को तड़के की नमाज पढ़ने के लिए जब उनके परिजनों ने जगाने की कोशिश की तो देखा उनकी मौत हो चुकी है। उनकी मृत्यु हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के ही ग्राम रूपपुर निवासी 58 वर्षीय इल्यास हुसैन सोमवार की सुबह की नमाज पढ़ने के लिए गांव स्थित मस्जिद में गए थे। नमाज पढ़कर लौटे तो ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई। ग्राम डोमघर में अधिवक्ता अकरम पाशा की भी ठंड से मौत हो गई। 

परिजन उनको मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इसके अलावा क्षेत्र के ही ग्राम डींगरपुर निवासी मोहम्मद हनीफ की तेज ठंड लगने से मृत्यु हो गई। गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।


कोहरे की वजह से ट्रेनें हुईं लेट
उत्तर भारत में शीतलहर से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक यही हालात रहेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण असम और मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण करीब 12 ट्रेनें एक से छह घंटे देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक, नांदेड़ से अमृतसर के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस सात घंटे, जबकि डिब्रूगढ़ से दिल्ली तक चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed