फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five complaints were resolved on Samadhan Diwas

Moradabad News: समाधान दिवस पर पांच शिकायतों का किया निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five complaints were resolved on Samadhan Diwas
मुरादाबाद। डीएम अनुज सिंह की अध्यक्षता में तहसील कांठ में हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर चार शिकायतों का समाधान किया गया। इसके साथ ही समाधान दिवस पर आईं कुल 45 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करने और फीडबैक लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत विभाग से विद्युत बिल गड़बड़ी संबंधी, मीटर बदलाव संबंधी, चैक मीटर संबंधी इत्यादि, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, अवैध कब्जा, पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, पीएम आवास योजना ग्रामीण, गांवों में खराब सड़कों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। तहसील बिलारी में उपजिलाधिकारी बिलारी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुईं और पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

इसी प्रकार से तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें प्राप्त मिलीं। तहसील ठाकुरद्वारा में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में हुुए संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान एसडीएम कांठ संतदास पंवार, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed