{"_id":"5f80c2c18ebc3e9ba96a715a","slug":"firstly-marry-her-and-than-triple-talaq-city-news-mbd3655010147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाने से बचने को किया निकाह, फिर दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल जाने से बचने को किया निकाह, फिर दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पति पर तीन तलाक देने और सास व ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने मेें दर्ज कराए केस में बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। इसी कंपनी में बिजनौर के नहटौर का रहने वाला एक युवक भी नौकरी करता है। युवती ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। तब युवक को लगा कि कहीं जेल न जाना पड़ जाए तो वह निकाह करने को तैयार हो गया। दो फरवरी को निकाह करने के बाद युवती को अपने घर ले गया। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, उसकी मां और बहन ने युवती को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग करने लगे। युवती ने आरोप लगाया कि 31 जुलाई को उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दी। इसके बाद पीड़ित अपने मायके आ गई। युवती ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर को पति ने उसे कॉल की। आरोप है कि फोन पर ही आरोपी ने गाली गलौच की और तीन तलाक बोल दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सभी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।