फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   firm worker suide

पत्नी मायके से नहीं आई तो फंदे पर झूल गया फर्म कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
firm worker suide
मुरादाबाद। पत्नी मायके से नहीं आई तो फर्म कर्मी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के दस सराय डबल फाटक कब्रिस्तान वाली गली निवासी राकेश सिंह(32) बंटी मलिक के मकान में किराये पर रहता था। वह फर्म में काम करता था। घर में मां सीमा देवी, छोटा भाई दीपक और दो बेटियां प्रज्ञा(8) व राज्ञा(6) हैं। भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले राकेश की पत्नी ज्योति उसे और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। मां सीमा ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे वह कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं दिया। मां के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। तब खिड़की से झांक कर देखा तो राकेश दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और धक्का माकर दरवाजा खोला। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। इसके बाद शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मां ने पुलिस को बताया कि पत्नी मायके चली गई थी। कई बार उसे बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह वापस नहीं आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed