{"_id":"63e009c10d6ee864aa0a2aa1","slug":"firm-worker-died-of-poisoning-dead-body-found-near-railway-line-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्म कर्मी की जहर के सेवन से मौत, रेलवे लाइन किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्म कर्मी की जहर के सेवन से मौत, रेलवे लाइन किनारे मिला शव
Mon, 06 Feb 2023 01:15 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में जहर के सेवन से फर्म कर्मी अमित चौहान का शव रेलवे लाइन किनारे मिला। वह रविवार सुबह फर्म जाने के लिए घर से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है। कटघर के ऊंचा गांव निवासी अमित चौहान (59) हनुमान मूर्ति तिराहा स्थित निर्यात फर्म में काम करता था।
अमित के परिवार में पत्नी अन्नू, बेटी वंशिका, गुनगुन और बेटा आर्यन है। वह पत्नी और बच्चों के साथ भदौरा में किराये के मकान में रहता था। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह फर्म जाने के लिए घर से निकला था। रविवार सुबह करीब दस बजे चंदौसी रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था।
सूचना मिलने पर अमित के परिजन मौके पर पहुंच गए। जिंदगी की आस में वह अमित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी अन्नू ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात फर्म में ही किसी से उसके पति का झगड़ा हुआ था। जिसे लेकर उसके पति परेशान थे। उन्होंने शनिवार रात घर लौटने पर इसकी चर्चा भी की थी। कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो