{"_id":"60074d098ebc3e31aa22136d","slug":"firm-worker-died-in-road-accident-city-news-mbd376738885","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार फर्मकर्मी को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार फर्मकर्मी को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइकिल से सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक फर्म कर्मी को मुगलपुरा थाने के निकट बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे फर्म कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला वारसी नगर निवासी आबिद (38) मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक फर्म में पेंटर का काम करता था। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर से फर्म के लिए साइकिल से निकला था। जैसे ही वह मुगलपुरा थाने के निकट पहुंचा वैसे ही तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस राहगीरों की मदद से उसे आननफानन जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फर्म कर्मी की उसकी पत्नी शबाना, उसके चार बच्चों अदीबा, अरशान, अरहान और करीब एक माह की पुत्री अरीना का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ मुगलपुरा देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद से फरार हो गया है, लेकिन पुलिस को उसका नाम और पता मिल गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।