{"_id":"66e9435014ee64e9a0042c7c","slug":"firing-in-rampur-12th-class-student-dies-due-bullet-injury-two-parties-clashed-over-parking-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में फायरिंग: गोली लगने से 12वीं के छात्र की माैत.. एक जख्मी, पार्किंग को लेकर हुआ दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में फायरिंग: गोली लगने से 12वीं के छात्र की माैत.. एक जख्मी, पार्किंग को लेकर हुआ दो पक्षों में संघर्ष
Tue, 17 Sep 2024 02:22 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:22 PM IST
सार
नगलिया आकिल में दो पक्षों में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस दाैरान हुई फायरिंग में एक छात्र की माैत हो गई। पुलिस ने माैके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामपुर में छात्र की माैके बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगलिया आकिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के आमने-सामने आने के बाद हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग हुई। इसमें एक प्रधान पक्ष के 12वीं कक्षा के छात्र शानिब (17) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
मामले में मृतक पक्ष की ओर से हमला करने वाले पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दो पक्षों में फायरिंग का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है।
विज्ञापन
गांव निवासी सादिक और नसीम के बीच विवाद चल रहा था। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार के आमने सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में सोमवार की रात दो पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
रात में करीब 11 बजे कई लोग सीधे नसीम के घर पहुंच गए, जहां पर इस दौरान फायरिंग व पथराव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में नसीम के 17 साल के बेटे शानिब के गोली लग गई। गोली लगते ही शानिब मौके पर गिर गया।
गोली लगने से बब्बू भी घायल हो गया घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बीच ग्रामीण शानिब को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार अकबर अली उर्फ मलुआ की ओर से चार भाइयों को नामजद करते हुए छह अन्य लोगों को नामजद किया है।