फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   firing in daulatbagh

दौलत बाग में फायरिंग पथराव, बवाल

Tue, 30 Aug 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 30 Aug 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
firing in daulatbagh
फायर‌िंग
नागफनी थानाक्षेत्र के दौलत बाग में सोमवार शाम बवाल हो गया। हिस्ट्रीशीटर व ई-कचरा कारोबारी शाकिर और उसके भाइयों ने दूसरे गुट के हिस्ट्रीशीटर अंडा शकील के भाई को पीट लिया। वह अपनी जान बचाकर घर में भागा तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। काफी देर तक हमलावर उनके घर पर पथराव करते रहे। इस घटना से दौलत बाग में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में भी कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके चार भाई व बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। नागफनी के दौलत बाग में शाकिर और अंडा शकील के परिवार रहते हैं। पुलिस के मुताबिक  दोनों का ई-कचरे का कारोबार है। दोनों पक्षों में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम अंडा शकील का भाई वसीम गैराज से अपनी कार निकाल रहा था। इसी दौरान वहां शाकिर का भाई बबलू उर्फ मोड़ा आ गया। वसीम और मोटा के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद बबलू उर्फ मोटा ने अपने भाइयों को बुला लिया। उन्होंने वसीम को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद वसीम अपनी जान बचाकर अपने भाई अंडा शकील के घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद शाकिर और उसके भाई व बहनोई ने अंडा शकील के घर पर फायरिंग और पथराव किया। इस घटना से भगदड़ मच गई। काफी देर तक बवाल होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। नागफनी थाने के एसएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि  शाकिर उसके चार भाई और बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उनकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed