फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   firing and stoning in Zahid nagar

जाहिद नगर में दो पक्षों में फायरिंग, पथराव

Thu, 14 Jul 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
 firing and stoning  in  Zahid nagar
अपराध - फोटो : demo

विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के जाहिद नगर में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। इस घटना से मौके पर भगदड़ गई। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और तमंचे भी बरामद किए हैं। 

करूला जाहिद नगर में मौलाना भूरे मियां और ख्वाजा के मकान आमने सामने हैं। दोनों पक्षों में मुकदमे बाजी चल रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद भूरे मियां नवासी की शादी है। भूरे मियां की मार्केट में फहीम का हेयर सैलून है। बुधवार शाम ख्वाजा बाल कटवाने गया था। इसी बीच वहां भूरे मियां और उसका लड़का पहुंच गया। बताया जा रहा कि भूरे मियां ने ख्वाजा को अपनी दुकान से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ख्वाजा ने भी अपने परिवार के लोगों को बुूलाया। तब भूरे मियां अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे लोगों ने तमंचों से फायर झोंकना शुरू कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पंद्रह मिनट तक दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दो पक्षों में फायरिंग और पथराव की सूचना मिलने पर कटघर एसओ ओमकार सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर भूरे मियां, उसके बेटे, समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि लाइसेंसी बंदूक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।


खबर मिलने पर एसपी सिटी राम सुरेश यादव भी पहुंच गए। लोगों से पूछताछ की और इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। इसके में घायल इमरान पुत्र अब्दुल मननान, मुसरद पुत्र शराफत हुसैन पुत्र दिलशाद को जिला अस्पताल में भिजवा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed