फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire in stall at railway station due to short circuit

रेलवे स्टेशन पर शार्ट सर्किट से स्टॉल में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fire in stall at railway station due to short circuit
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर एक स्टाल में आग लग गई। घटना बुधवार देर रात 2:40 बजे की है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि स्टॉल में रखा खाने पीने का सारा सामान, माइक्रोवेव, फ्रिज समेत सभी उपकरण जल गए। गनीमत रही कि स्टाल बंद था और कोई वेंडर आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

आग लगने पर दूसरे स्टाल के वेंडरों ने फौरन स्टॉल मालिक राकेश कुमार गुप्ता समेत जीआरपी और आरपीएफ को इसकी सूचना दी। पुलिस ने फौरन दमकल को संपर्क कर स्टेशन पर बुलाया और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू हुई। इस बीच आग ने काफी नुकसान कर दिया। प्लेटफार्म पर भीषण आग देखकर यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि शाम छह बजे के बाद प्लेटफार्म संख्या सात से कोई ट्रेन नहीं गुजरती। इसके चलते स्टाल शाम को बंद हो जाता है। शटर बंद करने से पहले स्टाल संचालक ने माइक्रोवेव या कॉफी की मशीन खुली छोड़ दी। ओवरहीट होने से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। स्टाल संचालक ने बीमा नहीं कराया था, इसलिए उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed