{"_id":"6157654b8ebc3e625240df8a","slug":"fire-in-export-firm-in-mughalpura-city-news-mbd4046759190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलपुरा में निर्यात फर्म में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलपुरा में निर्यात फर्म में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से निर्यात फर्म में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था।
मुगलपुरा थानाक्षेत्र स्थित गुरुवार देर रात दो बजे निर्यात फर्म के एक हिस्से में अचानक धुआं उठना शुरू हो गया। कुछ ही देर में फर्म से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। आस पड़ोस के लोगों हड़कंप मच गया। फर्म में आग लगने की सूचना मिलने पर निर्यातक के बेटे अब्दे इलाही और अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। निर्यातक के बेटे अब्दे इलाही ने बताया कि निर्यात फर्म के एक हिस्से में घर है। जिसमें परिवार रहता है। जबकि दूसरे हिस्से में फर्म चल रही है। देर रात दो बजे फर्म में आग लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।