फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire broke out in house five died seven rescued Moradabad

Moradabad : स्क्रैप कारोबारी के घर में लगी आग, पत्नी, बहू, पोते और पोती समेत पांच की मौत

Fri, 26 Aug 2022 01:03 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

गलशहीद में दर्दनाक घटना हुई है। एक घर में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार कुमार सिंह ने इस अग्निकांड में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Fire broke out in house five died seven rescued Moradabad
मकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के असालतपुरा में लंगड़े की पुलिया के पास स्क्रैप कारोबारी के पांच मंजिला मकान में बृहस्पतिवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों में घिर कर कारोबारी की पत्नी, बहू, पोते, पोती और धेवती की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग में घिरे आठ लोगों को बमुश्किल बचाया।

विज्ञापन


कारोबारी मोहम्मद इरशाद के मकान में भूतल पर स्क्रैप का गोदाम है। मकान के ऊपरी हिस्से में उनका परिवार रहता है। शुक्रवार को उनकी दो धेवतियों की शादी है, जिनका घर पास में ही है। शादी के लिए आए तमाम मेहमान मोहम्मद इरशाद के घर में रुके हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते लपटें मकान की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गईं। इससे घर में मौजूद लोगों में चीख-पुकार  मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन भीषण लपटों के कारण कोई घर में दाखिल नहीं हो सका।
विज्ञापन


लगभग बीस मिनट के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नजदीकी मकानों से सीढ़ी लगाकर आग में घिरे लोगों को बाहर निकाला। आग से बुरी तरह झुलसी कारोबारी की पत्नी मां कमर जहां (75), बेटे अयाज कुरैशी की पत्नी शमा परवीन (36),  अयाज कुरैशी की बेटी नाफिया (07), बेटे इबाद (05), और धेवती
विज्ञापन
विज्ञापन

उमैमा (12) पुत्री नावेद निवासी आजाद नगर हल्द्वानी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पांचों को मृत घोषित कर दिया गया। शमा परवीन रानीखेत में आंगनबाड़ी वर्कर थीं। वो अपनी बेटी और बेटे और पति के साथ वहीं रहती थीं।


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी हेमंत कुटियाल जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम का कहना है कि दमकल टीम और पुलिस कर्मियों के प्रयास से आठ लोगों को बचाने में कामयाबी मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed