फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire brigade team reached in asaltpura

मंदिर पर लगी झालर में शार्ट सर्किट से पुजारी की कोठरी में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
fire brigade team reached in asaltpura
मुरादाबाद। असालतपुरा में शुक्रवार शाम मंदिर में लगी झालर से पुजारी की कोठरी में आग गई। जिससे चारपाई व गद्दे और चादर जल गई। दमकल कर्मियों ने आठ मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

असालतपुरा भूड़े के चौराहे पर वाल्मीकी मंदिर पर सजावटी झालर लगी थी। मंदिर के ऊपर ही पुजारी की कोठरी बनी है। शुक्रवार शाम सात बजे झालर में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। जिसकी चिंगारी से पुजारी की कोठरी में आग लग गई। उस वक्त पुजारी मंदिर में पूजा कर रहे थे। आस पड़ोस के लोगों ने आग की लपटें उठतीं देखतीं तो पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन गाड़ियां मौके पर भेज दी गईं थीं। आठ से दस मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। आग ने कोठरी को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे चारपाई, गद्दे और चादर समेत अन्य सामान जल गया है। एक दिन पहले ही असालतपुरा में आग लगी थी। फिर से गाड़ियां पहुंची तो लोग घबरा गए और अपने घर से बाहर निकल आए। आग पर काबू पाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed