सपा सांसद आजम खान सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद जयाप्रदा का नाम लिए बिना आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने सपा के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आजम खां सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
FIR registered against Samajwadi Party MP from Rampur, Azam Khan and 10 others, on charges of making derogatory remarks against BJP leader Jaya Prada. (file pic) pic.twitter.com/2F77bHaLOl
— ANI UP (@ANINewsUP) July 1, 2019विज्ञापन
इस मामले में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आजम खां, उनके बेटे अदीब आजम और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां समेत ग्यारह के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 504 और 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 29 जून को नई तहसील में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद आजम खां ने पूर्व सांसद जयाप्रदा का नाम लिए बिना ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो आपत्तिजनक है।
उनका आरोप है कि प्रतियोगिता के आयोजक शाहनवी खां उर्फ रानू खां ने आजम खां के भाषण का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि आजम खां के पुत्र अदीब आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, ओमेंद्र सिंह, सय्यद असलम आकिब, सलमान अहमद, मुराद खां, महबूब उर्फ हीरो, फैज आमिर और कैप्टन वसीम खां मौके पर मौजूद थे।
ये सभी लोग वीडियो बनाने और वायरल करने में शामिल हैं। तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने आजम खां और उनके पुत्र अदीब सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के मुताबिक तहरीर के आधार पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हालांकि आजम खां का कहना है कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया था और ना ही किसी के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
सांसद एसटी हसन की जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी
पूर्व मंत्री आजम खां की शान में कसीदे पढ़ते वक्त मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन की जुबान रविवार रात को ऐसी फिसली कि मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गई। दरअसल शहर के मुस्लिम डिग्री कालेज में पूर्व मंत्री व रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खां के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इसमें डा. हसन ने रामपुर की पूर्व सांसद व भाजपा नेत्री जयाप्रदा का लिए बिना उन पर मंच से अभद्र टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपा सांसद अपने बयान पर कायम हैं, उनका तर्क है कि यदि उनके द्वारा कहे गए शब्द जयाप्रदा को बुरे लगे हैं तो वह इस प्रोफेशन को छोड़ क्यों नहीं देतीं।
रविवार को देर रात आयोजित कार्यक्रम में एसटी हसन ने जयाप्रदा का नाम लिए बगैर कहा कि आज के दौर में भी ऐसे लोगों को चार लाख वोट मिल जाते हैं। जयप्रादा पर की टिप्पणी के बारे में पूछने पर सपा सांसद डा. एसटी हसन ने कहा कि उन्होंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसे गलत क्यों समझा जा रहा है।
सांसद ने कहा कि जयाप्रदा डांस करती हैं और अपनी अदाओं से लोगों को रिझाती हैं। यदि यह शब्द इतना बुरा है तो इस प्रोफेशन को लोग छोड़ क्यों नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता का कहना है कि यदि इस संबंध में जयाप्रदा तहरीर देती हैं तो पुलिस महिला की गरिमा को भंग करने की एफआईआर दर्ज करेगी।