फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on seven persons

राशन डीलर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज....... संशोधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
fir on seven persons
मुरादाबाद। अधिकारियों से शिकायत किए जाने से नाराज राशन डीलर ने महिला प्रधान को अपशब्द कहे। प्रधान के पति के साथ गालीगलौज की गई। प्रधान के समर्थक के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। राशन डीलर और उसके साथी ने प्रधान के समर्थक के घर पर रविवार को पथराव कर दिया। पथराव में धर्मवीर की बेटी घायल हो गई। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। इस मामले में आरोपी राशन डीलर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के हसनगंज की ग्राम प्रधान ऊषा देवी हैं। गांव का राशन डीलर रामवीर है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने डीएम और एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर राशन डीलर पर घटतौली का आरोप लगाया गया था। इस मामले की जांच चल रही है। राशन डीलर को शक है कि अधिकारियों से शिकायत ग्राम प्रधान के पति हुकुम सिंह ने की थी। इस पर राशन डीलर प्रधान के पति से रंजिश रखने लगा। रविवार शाम डीलर रामवीर और उसका साथी धर्मेंद्र ग्राम प्रधान के समर्थक धर्मवीर के घर पहुंच गया। आरोप है कि यहां उसने महिला प्रधान को अपशब्द कहे। इसी बीच वहां प्रधान के पति हुकुम सिंह भी पहुंच गए। उनके साथ भी गालीगलौज की। धर्मवीर के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद धर्मवीर के घर पर पथराव कर दिया गया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में धर्मवीर की बेटी निशा घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मुरादाबाद। मूंढापांडे के हसनगंज गांव में रविवार शाम हुई मारपीट और पथराव की घटना को लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें आरोपी पथराव और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed