फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against two persons in monu murder case

मोनू हत्याकांड: सगे छोटे भाई और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
fir against two persons in monu murder case
मुरादाबाद। बूंदी फैक्टरी मालिक मोनू की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी राजवती ने देवर और नंदोई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है पैतृक संपत्ति के विवाद मेें देवर और ननदोई ने उसके पति की हत्या की साजिश रची है। पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि बहनोई फरार है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी ढक्का लाइनपार निवासी मोनू की शनिवार देर रात उसके घर के पास ही बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पत्नी राजवती ने देवर सोनू निवासी कृष्णा कॉलोनी और ननदोई प्रदीप निवासी मंडी समिति पर पति की हत्या करने या करवाने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मृतक मोनू के भाई सोनू को हिरासत में लिया है। सोनू के बहनोई प्रदीप के घर पर भी दबिश दी गई लेकिन वह फरार है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक फैक्टरी मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। नामजद बहनोई के घर भी पुलिस गई थी परिवार वालों ने आवश्यक कार्य से उसके दूसरे शहर में जाने की बात बताई, उसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed