फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR against former inspector and his son

पूर्व इंस्पेक्टर और  बेटे के खिलाफ एफआईआर 

Sun, 18 Mar 2018 02:46 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Mar 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
FIR against former inspector and his son
पूर्व इंस्पेक्टर और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट - फोटो : demo pic
कटघर थानाक्षेत्र में एम आर पर तेजाब डालकर जानलेवा हमले के मामले में पूर्व एसएचओ और उसके एक बेटे के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले में पुलिस जांच में तथ्य मिलने के बाद ही नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। एसएचओ कटघर अजय गौतम ने बताया कि सुनील सक्सेना ने आरोप लगाया है कि उसके भाई एमआर राजीव सक्सेना पर मामा एवं पूर्व इंस्पेक्टर रामबाबू सक्सेना ने अपनी पत्नी की हत्या  का बदला लेने के लिए साजिश के तहत शुक्रवार को तेजाब से हमला कराया है।
विज्ञापन


रामबाबू के बेटे संदीप सक्सेना पर भी तेजाब फेंकने का आरोप है। दोनों के खिलाफ कटघर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके बाद सीओ कटघर सुदेश गुप्ता शनिवार को पीड़ित के बयान लेने जिला अस्पताल पहुंचे। सीओ कटघर ने बताया कि पीड़ित ने भी अपने मामा पूर्व एसएचओ रामबाबू  और उसके बेटे पर आरोप लगाया है। शुक्रवार को  गोविंद नगर में रहने वाले एमआर पर शुक्रवार को प्रभात मार्केट में तेजाब फेंककर जानलेवा हमला किया था।  राजीव पिछले साल ही जेल से छूटा है, उस पर पूर्व एसएचओ की पत्नी (मामी) की हत्या का आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed