फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against 8 persons

दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
fir against 8 persons
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर के मछली बाजार रोड एकता विहार निवासी जेबा अजीज पत्नी नईम अहमद ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी फारेहा नईम की शादी 19 मार्च 2021 को गलशहीद के फैजानगर पीरजादा निवासी नूर इलाही के साथ की थी। महिला ने बताया कि उसकी बेटी फारेहा मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन फारेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। एक क्रेटा कार और बीस लाख रुपये की मांग करने लगे। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। 21 अक्तूबर 2021 को फिर से विवाहिता पर दहेज में कार और बीस हजार रुपये मायके से लाने के लिए दबाव बनाया गया। फारेहा ने इसका विरोध किया तो पति नूर इलाही, ननद, सास, देवर कलीम इलाही, अबुबक, उस्मान और नूर इलाही के फुफेरे भाई निवासी तंबाकूवालान कोतवाली, बरेली के मधुबाड़ी निवासी मामा और ममेरे भाई ने मारपीट की। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed