फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against 18 persons

एससीएसटी आयोग की सदस्य मारपीट और लूटपाट में लल्ला बाबू द्रविड़ समेत 18 के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
fir against 18 persons
मुरादाबाद। शहर कोतवाली में एससीएसटी आयोग की सदस्य गीता प्रधान से मारपीट और लूटपाट के आरोप में लल्ला बाबू द्रविड़ समेत 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य गीता प्रधान ने बताया कि नौ अक्टूूबर की दोपहर में राजकीय इंटर कालेज से महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकली गई थी। शोभायात्रा में वह अपने समर्थकों के साथ शामिल हुई थीं। कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा गेट के पास मझोला के मिलन विहार निवासी संजीव वाल्मीकि निवासी मिलन विहार और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक एवं कटघर निवासी लल्ला बाबू द्रविड़, उनका बेटा रवि द्रविड़, बंटी वाल्मीकि निवासी मोहल्ला खुशहालपुर, मिलन विहार निवासी कुणाल और शानू और 10-12 अज्ञात लोग आ गए। उन्होंने जान से मारने की हमला कर दिया। आरोप है इस दौरान गीता प्रधान के गले से सोने की चेन और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब पचास हजार रुपये थे। आरोप है कि बुद्धि विहार निवासी विशाल सैनी और भोजपुर के मैदंतपुर निवासी आदेश यादव उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी बेल्टों से पीटा। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस सुरक्षा में उसे घर पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया नगर अनुसूचित जाति जन जाति की सदस्य की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed