फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fine persons injured in accident

Moradabad News: गन्ने से लदी ट्राली में घुसी कार, बीडीओ समेत पांच लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
fine persons injured in accident
अगवानपुर। कांठ रोड पर शुक्रवार देर रात दीवान शुगर मिल के सामने वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कार गन्ने से लदी ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार सवार जनपद एटा में तैनात बीडीओ और किसान समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा थानाक्षेत्र के सत्यो नगली निवासी हुकुम सिंह (26) बीडीओ हैं। वह एटा जनपद के अलीगंज ब्लॉक में तैनात हैं। शुक्रवार की रात वह एटा से मुरादाबाद पहुंचे थे। यहां से घर के लिए उन्हें रोडवेज बस नहीं मिली। तब उन्होंने गांव में रहने वाले दोस्त जॉनी को फोन पर समस्या बताई। जॉनी स्कार्पियो कार से अपने दोस्त डेविड कुमार व सतवीर को के साथ बीडीओ को लेने मुरादाबाद आ गए थे। रोडवेज बस स्टैंड से हुकुम सिंह को गाड़ी में बैठाकर घर लौटने लगे। देर रात करीब साढ़े बारह बजे दीवान शुगर मिल के गेट नंबर एक के सामने कार चालक ने वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। गति तेज होने की वजह से चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और कार अनियंत्रित होकर गन्ने से लदी ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद गन्ने लदी ट्राली ट्रैक्टर सड़क पर पलट गई। भीषण हादसे में कार के बोनट के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर मौजूद किसानों और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर से बाहर निकला लिया। चारों लोग में कार में लहूलुहान हालत में पड़े थे। एयर बैग खुलने के बाद भी चालक के हाथ में और बराबर की सीट पर बैठे बीडीओ के सिर में गंभीर चोट आई। चारों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को जॉनी, सतवीर और किसान इमरान को डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि डेविड और बीडीओ का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed