फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   file of mda lost, fir against os

एमडीए से फाइल गायब, सेवा निवृत्त कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
file of mda lost, fir against os
मुरादाबाद। एमडीए से अभियोजित कंसल्टेंट की नियुक्ति फाइल गायब हो गई। लिपिक ने इस मामले की जानकारी अफसरों को दी। लिपिक की तहरीर पर एमडीए के कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) लिपिक राधेश्याम ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एमडीए में रघुवीर सिंह को औद्यानिक कार्यों के लिए अभियोजित कंसल्टेंट के पद पर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति पत्रावली कार्यालय में रखी गई थी। उस समय कार्यालय अधीक्षक के पद पर करन सिंह तैनात थे। करन सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लिपिक ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी कार्यालय में रघुवीर सिंह की नियुक्ति पत्रावली की फाइल नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में करन सिंह से संपर्क कर फाइल की जानकारी की गई तो वो भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद लिपिक ने अपने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के आदेश पर लिपिक ने केस दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि एमडीए के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक करन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed