फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: DJ attacked with bar and ax over dance dispute

Moradabad: डीजे पर डांस के विवाद में मारपीट, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला, समारोह बन गया अखाड़ा

Tue, 02 Jan 2024 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2024 02:13 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा इलाके में शादी के कार्यक्रम में डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में धारदार हथियार चल गए। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: DJ attacked with bar and ax over dance dispute
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव में रविवार रात शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद रात में ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद सोमवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।

विज्ञापन


जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। गांव मुड़िया निवासी केवल की शादी उत्तराखंड के लालकुआं निवासी लड़की से तय हुई है। सोमवार को बरात जाने से एक दिन पहले रविवार शाम को दूल्हे के घर पर मढ़े का कार्यक्रम था। इसमें गांव के लोगों के अलावा कुछ मेहमान भी आए थे।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे समारोह में लगे डीजे पर दूल्हे के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण डांस कर रहे थे। डांस करते समय एक युवक मेहमान के ऊपर गिर गया। इससे ग्रामीणों और रिश्तेदारों में कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ लोग कुल्हाड़ी और सरिये भी लेकर आए और हमला कर दिया। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घर भेज दिया, लेकिन सोमवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

इसमें एक पक्ष के गांव निवासी मुकेश व विक्रम सिंह और दूसरे पक्ष के उत्तराखंड के गदरपुर के गांव दलपुरा निवासी राजू व उसके चाचा कश्मीरी लाल घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया।


इसके साथ ही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, मारपीट की घटना के बाद परिजन कुछ ही लोगों के साथ सोमवार को केवल की बरात लेकर उत्तराखंड के लालकुआं गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed