{"_id":"62aadbaa2e15041611765aa6","slug":"fight-in-procession-and-confectioner-over-rasgulla-in-sambhal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: महज एक रसगुल्ले को लेकर बीच में ही रुक गए फेरे और टूट गई शादी, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: महज एक रसगुल्ले को लेकर बीच में ही रुक गए फेरे और टूट गई शादी, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Thu, 16 Jun 2022 01:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:04 PM IST
सार
संभल जिले से अनोखा मामला सामने आया है। यहां रसगुल्ले को लेकर बराती की हलवाई के बीच मारपीट हो गई। हंगामे के फेरे बीच में ही रुक गए। बाद में लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी इलाके के गांव बनियाठेर में रात के समय आई बरात में बराती की हलवाई से महज एक रसगुल्ले को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गांव के ही हलवाइयों ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
हंगामे होने पर फेरे की रस्म नहीं हो सकी और लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा व उसके परिजन अभी भी गांव में ही है, समझौते की कोशिश जारी है। बुधवार की रात कुढ़फतेहगढ़ इलाके के गांव दियौरा खास से बनियाठेर गांव में बरात आई थी।
दूल्हा प्राइवेट शिक्षक हैं। चढ़त के बाद बरात खाना खा रही थी। इस दौरान एक बराती शराब के नशे में रसगुल्ले के काउंटर पर पहुंच गया। सफेद रसगुल्ले के स्टॉल पर हलवाई की लेबर खड़ी थी और रसगुल्ले दे रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान शराब के नशे में बराती ने हलवाई पर कम रसगुल्ले देने का आरोप लगाया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। नशे की हालत में शराबी ने रसगुल्ले का भरा हुआ थाल पलट दिया। इस पर हलवाई और स्टॉल पर खड़े कर्मचारी ने दो बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट होने पर पंडाल में भगदड़ मच गई। हंगामे पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस हलवाई व उसके कारीगर को पकड़कर रात में ही थाने ले गई। शादी की रस्म बीच में ही रुक गईं। बरात में हंगामा होने पर रात में ही बराती गांव से वापस चले गए।
लड़की पक्ष ने बरात में हंगामा होने पर बेइज्जती होने की बात कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। हंगामे के बाद रात में दुल्हा व उसके परिवार से सात आठ लोग ही रुके हुए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह तक कोई शिकायत न मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को छोड़ दिया। लकड़ी पक्ष व लड़के पक्ष के लोगों के बीच अभी भी समझौते के प्रयास जारी हैं।