भगा-भगाकर मारा: मुरादाबाद में मुर्गे और कुत्ते की जंग, बहादुरी दिखा मुर्गा बना हीरो; वीडियो वायरल
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब हैरान थे कि एक छोटा सा मुर्गा कुत्ते को कैसे पछाड़ रहा है। आखिरकार मुर्गे के लगातार वार से परेशान होकर कुत्ता मैदान छोड़ भाग खड़ा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुरादाबाद के काजीटोला इलाके में सोमवार को ऐसा नजारा सामने आया जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आमतौर पर कुत्ते से डरकर भागने वाले जानवरों की लिस्ट में मुर्गा शामिल नहीं होता लेकिन इस बार मामला उल्टा हो गया।
एक आवारा कुत्ते से भिड़ंत में मुर्गे ने ऐसी बहादुरी दिखाई कि लोग हैरत में पड़ गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, आवारा कुत्ते ने सड़क पर घूम रहे मुर्गे पर हमला कर दिया। पहले लगा कि कुत्ता मुर्गे पर भारी पड़ेगा लेकिन अचानक ही मुर्गा पलटवार पर उतर आया।
उसने चोंच से कुत्ते पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हर वार पर कुत्ता पीछे हटता गया, मगर मुर्गा पीछे हटने को तैयार नहीं था। कुछ ही मिनटों में यह नजारा देख लोग उत्साहित हो गए। इसे देख आस-पास के लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब हैरान थे कि एक छोटा सा मुर्गा कुत्ते को कैसे पछाड़ रहा है। आखिरकार मुर्गे के लगातार वार से परेशान होकर कुत्ता मैदान छोड़ भाग खड़ा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर मुर्गे की जीत का जश्न मनाया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।