{"_id":"656e36291d25001aff084c36","slug":"fight-at-reception-party-in-hotel-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-296889-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होटल में रिसेप्शन पार्टी में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होटल में रिसेप्शन पार्टी में मारपीट
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर स्थित होटल में रविवार रात की रात रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने आए लोगों ने कैटरिंग में काम करने वाले कर्मचारियों से मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि फुटेज के आधार पर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
घटना रविवार रात की है। होटल में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। किसी व्यक्ति ने भाेजन की गुणवत्ता काे लेकर कैटरिंग में काम करने वाले कर्मचारी(खाना बनाने वाले) से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों में अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां बरसाईं। इस घटना से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वालों में शामिल शाकिब, मोहम्मद फैसल निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद, ऋषभ निवासी कांशीराम नगर ई-ब्लाॅक निवासी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर कमला विहार पीतलबस्ती निवासी गौरव और प्रदीप, अजय, भोजपुर थाना क्षेत्र के मनिहार निवासी शान मोहम्मद व आस मोहम्मद को भी पकड़ लिया। सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि तीन युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है। फुटेज के जरिए कुछ और आरोपियों की पहचान की गई है।