फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fifty thousand fraud in the name of ADG

एडीजी के नाम पर पचास हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fifty thousand fraud in the name of ADG
मुरादाबाद। पुलिस द्वारा भू-माफिया घोषित किए गए सिपाही महेंद्र पाल सिंह के बेटे की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने एडीजी बरेली जोन के नाम पर मझोला थाने में दर्ज केस खत्म कराने के लिए पचास हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी सिपाही महेंद्र पाल और उसके बेटे नितिश कुमार सिंह के खिलाफ जनवरी माह में धीमरी निवासी शेर सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मझोला थाने में केस दर्ज किया गया था। अब नितिश कुमार सिंह ने आरोपी फैसल निवासी लाल मस्जिद नई बस्ती कोतवाली और अधिवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य निवासी आशियाना कालोनी व मुरादाबाद ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसके पिता के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

नितिश ने बताया कि उसके महेंद्र पाल ने संभल पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल शिव कुमार शर्मा से बात की थी। शिव कुमार ने फैसल नाम के एक युवक से मिलाया था। फैसल ने कहा था कि एडीजी बरेली जोन से बातचीत करके इस मुकदमे को खत्म करा देगा। इस दौरान फैसल ने दो लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में उसे 50 हजार रुपये दिए गए थे। पैसे लेने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित नितिश ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पैसे वापस नहीं दिए और नए केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि फैसल के इस काम में अधिवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य भी सहयोग करते हैं। इन सभी ने मिलकर एक मुरादाबाद ग्रुप बना रखा है। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed