फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fever outbreak intensifies in Bilari, ten serious patients admitted

Moradabad News: बिलारी में बुखार का प्रकोप तेज, दस गंभीर मरीज भर्ती

Sun, 14 Sep 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 14 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak intensifies in Bilari, ten serious patients admitted
बिलारी सीएचसी के वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित रोगी-संवाद
बिलारी। गर्मी और बारिश के मिलेजुले मौसम में बिलारी के नगर और देहात इलाके में बुखार का प्रकोप तेज हो गया है। शनिवार को नगर की सीएचसी में बुखार पीड़ित दस गंभीर रोगियों को भर्ती करना पड़ गया। क्षेत्र के अपंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिकों पर भी बुखार के रोगियों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलते ही पंजीकरण काउंटर स्लिप लेने को महिला और पुरूष रोगियों की लंबी लाइन लग गई। बाद में चिकित्सक कक्ष और दवाई वितरण कक्ष पर भी रोगियों की भीड़ लगी रही। सीएचसी के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने व्यवस्था को संभाला चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच के दौरान दस बुखार पीड़ित रोगी ऐसे निकले जिन्हें तेज बुखार होने के साथ ही शारीरिक कमजोरी हो रही थी और जांच में प्लेट्लेटस कम होना पाई गईं। ऐसे रोगियों में नन्हीं (40) फतेहपुर नत्था, शहीद अहमद (45) खानपुर, अक्सा जहां (18) सफीलपुर, सतीश कुमार (38) भूड़ा, रईसुददीन (40) भूड़ावास, अरविंद सिंह (35) मल्लपुर सिधारी, रजनी (33) स्योंडारा, अमायरा (18) रहमतनगर बिलारी, सरोज देवी (52) फतेहपुर नत्था शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को लगभग 600 रोगियों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अधिकतर रोगी बुखार से पीड़ित नजर आए। कुछ रोगी खांसी, जुृकाम, सिरदर्द, पेटदर्द, खुजली आदि से भी पीड़ित थे। उधर नगर और देहात इलाके के पंजीकृत तथा अपंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिकों पर भी बुखार के रोगियों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डाॅ.राजपाल सिंह का कहना है कि बुखार पीड़ित भर्ती रोगियों में से कोई भी जांच में डेंगू या मलेरिया पीड़ित नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर आने वाले बुखार पीड़ित रोगियों की डेंगू और मलेरिया की जांच भी कराई जा रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बुखार आने पर तत्काल सीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं।

बिलारी सीएचसी के वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित रोगी-संवाद

बिलारी सीएचसी के वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित रोगी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed