फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fever

बुखार का कहर, डेंगू का खतरा बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
fever
मुरादाबाद। जिले में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलने लगी हैं। देहात एवं शहरी क्षेत्र में अधिकतर लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। कुंदरकी ब्लाक में बुखार से तीन लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत है। बारिश के बाद अब डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा भी बढ़ गया है। देहात क्षेत्रों स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने से मरीज झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिकों पर निर्भर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच सकी हैं। जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ उमड़ने से बेड खाली नहीं हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अधिकतर इलाकों में वायरल बुखार और डायरिया फैला है। जलभराव और गंदगी वाले क्षेत्रों के अधिकतर परिवार इसकी चपेट में हैं। देहात क्षेत्रों में हर दूसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से बिस्तर पर पड़ा है। कुंदरकी ब्लाक के गुरेर गांव में तीन लोगों की मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं चेता है। पाकबड़ा क्षेत्र के महलकपूर माफी, समाथल, हासमपुर, गोपाल गांव में बुखार और डायरिया से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कहीं दवा तो कहीं डाक्टर नहीं हैं। बुखार और डायरिया प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कैंप नहीं लगाए हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर, देहात, बिलारी और डिलारी ब्लाकों में भी बुखार से लोग बिस्तर पर हैं। लोगों को निजी अस्पतालों और झोलाछाप डाक्टरों की शरण लेने पड़ रही है। चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार के मुताबिक जिले भर से मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन औसतन तीन हजार ओपीडी पहुंच रही है। 187 बेड के अस्पताल में औसतन 270 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। बारिश के बाद अब डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा गई गुना बढ़ गया है। जिला अस्पताल में एहतियातन डेंगू वार्ड तैयार कर लिया है। बारिश से शहर में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लाइनपार इलाके में कई जगहों पर एक से डेढ़ फीट पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन जागरूकता रैली आज
मुरादाबाद। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जन जागरूकता रैली सोमवार को निकाली जाएगी। रैली सुबह साढ़े बजे से शुरू होगी। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। जागरूकता रैली में कई स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। उद्घाटन मंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे।

- स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी कर रही हैं। प्रभावित इलाकों के लिए टीमें बनाई जा रही हैं। टीमें प्रभावित क्षेत्रों में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज करेंगी। - डा. डीके प्रेमी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed