फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Female doctor found dead in room

कमरे में मृत मिलीं महिला चिकित्सक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Female doctor found dead in room
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में महिला चिकित्सक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह एशियन विवेकानंद अस्पताल में कार्यरत थीं। कॉल रिसिव न होने पर पिता ने अस्पताल स्टाफ के कर्मचारियों को फ्लैट पर भेजा था तो दरवाजा अंदर से बंद था। डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दरवाजा खोल कर देखा तो चिकित्सक का शव का बेड पर पड़ा मिला। शव के पास इंजेक्शन और शराब की बोतल रखी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलवाकर जांच कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

एएसपी सागर जैन ने बताया कि मूलरूप से बलिया के चकिया मजामपुर निवासी रमाशंकर सिंह फरीदाबाद के सेक्टर 34 में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। परिवार में पत्नी नीलम सिंह और बेटा रौनक सिंह हैं, जबकि उनकी बेटी डॉ. निधि सिंह (30) एशियन विवेकानंद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में कार्यरत थीं। वह कांठ रोड स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती थीं। निधि छह माह पहले ही यहां आईं थीं।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे तक उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी की थी। इसके बाद वह अपने फ्लैट पर चलीं गईं। बुधवार पांच बजे के बाद उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। शुक्रवार को भी दिन भर फोन रिसीव नहीं हुआ तो पिता ने अस्पताल स्टाफ के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बेटी को देखने के लिए बुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम कर्मचारी फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दरवाजा खोला गया। इसके बाद पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। मौके से इंजेक्शन और शराब की बोतल मिली है।
फ्लैट में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। -सागर जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक
एक दिन पहले ही परिवार से मिलकर आईं थीं निधि
मुरादाबाद। दिल्ली के मीठापुर निवासी रमाशंकर के परिवार में पत्नी नीलम सिंह, एक बेटा और एक बेटी निधि सिंह थी। निधि इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के दसवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-1012 में रहतीं थीं। मंगलवार को ही वह अपने परिवार से दिल्ली में मिलकर लौटीं थीं। बुधवार को निधि ने ड्यूटी भी की थी। इसके बाद से ही उनका मोबाइल रिसीव नहीं हो रहा था।
अप्रैल में होनी थी निधि की शादी
मुरादाबाद। पुलिस के मुताबिक, परिवार के लोगों ने बताया कि निधि का रिश्ता तय हो चुका था। अप्रैल में शादी होनी थी। परिवार के लोगों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं।
एनेस्थीसिया के इंजेक्शन मिले
मुरादाबाद। पुलिस के मुताबिक, एनेस्थीसिया के इंजेक्शन मौके पर मिले हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉक्टरों को मौके पर बुलाकर इंजेक्शन चेक कराए। डॉक्टरों ने बताया कि इन इंजेक्शन का इस्तेमाल ऑपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश करने व ऑपरेशन वाली जगह को सुन्न करने के लिए किया जाता है। इसकी ओवरडोज जान लेवा होती है।
पहले दिल्ली के बत्रा अस्पताल में करतीं थीं नौकरी
मुरादाबाद। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि निधि जून माह में मुरादाबाद आईं थीं और उन्होंने यहां एशियन विवेकानंद अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। यहां से पहले वह दिल्ली के बत्रा अस्पताल में नौकरी करतीं थीं।

पिता का आरोप, मेरी बेटी की हत्या की गई
मुरादाबाद। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर मुरादाबाद पहुंचे पिता रमा शंकर सिंह ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हमारे आने से पहले ही पुलिस को डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दरवाजा खुलवाने की इतनी जल्दी क्यों थीं। पिता का कहना है कि मेरी बेटी न तो आत्महत्या कर सकती और न ही वह कोई नशा करता थी। मेरी बेटी की हत्या की गई है। एक दिन पहले ही वह हमसे मिलकर आई थी और उसने किसी तरह की कोई परेशानी नहीं बताई थी। हमने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed